SSC CGL 20221)एक नाविक अपनी नाव को शांत जल में 9 किमी/घंटा की गति से चला सकता है। वह 9 घंटे में धारा के अनुकूल 44 किमी और धारा के प्रतिकूल 35 किमी की दूरी तय कर सकता है। वह धारा के अनुकूल 33 किमी और धारा के प्रतिकूल 28 किमी की दूरी तय करने में कितना समय (घंटों में) लेगा?
7
SSC CGL 20222)A और B ने क्रमश: X से Y और Y से X तक की यात्रा शुरू की। एक दूसरे को पार करने के बाद, A और B अपनी यात्रा के शेष भाग को क्रमशः 6\({1 \over 8}\) घंटे और 8 घंटे में पूरा करते हैं। यदि A की गति 32 किमी/घंटा है, तो B की किमी/घंटा में गति क्या है?
28
SSC CGL 20223)एक नाव धारा के अनुकूल 56 किमी की दूरी 3.5 घंटे में तय कर सकती है। स्थिर जल में नाव की गति और धारा की गति का अनुपात 3 : 1 है। नाव को धारा के अनुकूल 41.6 किमी की दूरी तय करने में कितना समय (घंटों में) लगेगा?
2.6
SSC CGL 20224)एक रेलवे इंजन 400 मीटर और 235 मीटर लंबे दो पुलों को क्रमशः 100 सेकंड और 60 सेकंड में पार करता है। रेलवे इंजन की लंबाई का दोगुना (मीटर में) कितना है?
25
SSC CGL 20225)अनूप धारा के अनुकूल 33 किमी और धारा के प्रतिकूल 35 किमी 8 घंटे में तैर सकता है। वह समान समय में धारा के अनुकूल 44 किमी और धारा के प्रतिकूल 28 किमी की दूरी तय कर सकता है। वह धारा के अनुकूल 55 किमी और धारा के प्रतिकूल 14 किमी की दूरी तय करने में कितना समय (घंटों में) लेगा?
7
SSC CGL 20226)दो स्टेशनों A और B के बीच की दूरी 200 किमी है। एक ट्रेन A से B तक 75 किमी/घंटा की गति से चलती है, जबकि दूसरी ट्रेन B से A तक 85 किमी/घंटा की गति से चलती है। मिलने से 3 मिनट पहले दोनों ट्रेनों के बीच की दूरी (किमी में) कितनी होगी?
8
SSC CGL 20227)एक 240 मीटर लंबी ट्रेन 360 मीटर लंबी सुरंग को 30 सेकंड में पार करती है। ट्रेन की गति (किमी/घंटा में) क्या है?
72
SSC CGL 20228)दो ट्रेनें एक ही दिशा में समानांतर पटरियों पर क्रमशः 80 किमी/घंटा और 90 किमी/घंटा की गति से चल रही हैं। ट्रेनें 3 मिनट में एक दूसरे को पार करती हैं। यदि एक ट्रेन की लंबाई 230 मीटर है, तो दूसरी ट्रेन की लंबाई (मीटर में) कितना है?
270
SSC CGL 20229)एक आदमी एक निश्चित दूरी को धारा के अनुकूल 9 घंटे में तय करता है, जबकि समान दूरी को धारा के प्रतिकूल तय करने में उसे 18 घंटे लगते हैं। वह स्थिर जल में समान दूरी का तीन-पाँचवां भाग कितने घंटे में तैर लेगा?
7.2
SSC CGL 202210)एक तैराक बिंदु P से धारा के विरुद्ध 6 मिनट तक तैरता है और फिर अगले 6 मिनट तक धारा के साथ वापस तैरता है और बिंदु Q पर पहुंचता है। यदि P और Q के बीच की दूरी 120 मीटर है, तो धारा की गति (किमी में) है:
0.6